बीसलपुरः समाज को सही दिशा दिखाएं प्रबुद्ध नागरिक रू लोकतंत्र सेनानी! राधा कृष्ण बैंकट हॉल में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन आयोजित
August 19, 2025
बीसलपुर। लोकतंत्र सेनानी पूरनलाल गंगवार ने कहा कि प्रबुद्ध नागरिकों का कर्तव्य है कि वे समाज को सही दिशा दिखाते हुए राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में योगदान दें। वे नगर के मोहल्ला दुबे स्थित राधा कृष्ण बैंकट हॉल में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि भारत ऋषि-मुनियों की भूमि है, जहां भगवान राम और कृष्ण जैसे देवताओं ने अवतार लिया। उनका संदेश है कि सदैव धर्म की विजय और अधर्म का नाश होता है। उन्होंने समाजसेवा को सबसे बड़ा पुण्य बताया और कहा कि प्रतिदिन कुछ समय निकालकर असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय वैश्य परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि हमें महान पुरुषों के आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए। पूर्व सभासद शिवेंद्र शुक्ला ने बच्चों को संस्कार और संस्कृत भाषा का ज्ञान देने पर बल दिया। सम्मेलन में प्रमोद कुमार गुप्ता, अशोक दीक्षित, आकाश गुप्ता, विनय दीक्षित, कार्तिक दुबे, सौरभ सदन बाजपेई व सुनील सक्सेना समेत कई प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे।
