लखनऊः थानों पर मना धूमधाम से जन्माष्टमी पर्व
August 17, 2025
आलमबाग। प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। आलमबाग थाना,कृष्णा नगर व आशियाना थाने पर सुंदर साजोसज्जा कर श्री कृष्ण की मनोरम झांकी सजाई गई । विधिवत पूजन के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया मंच से कलाकारों ने भक्तिमय भजन प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया।पूजन के बाद पुलिसकर्मियों द्वारा लोगों में प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया।
.jpg)