मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के कस्बा कुरावली में 50,000 रुपये की छिनैती करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। घटना 27 अगस्त 2025 को नवीन मंडी गेट नंबर 1 के बाहर हुई थी, जहां व्यापारी अनिल कुमार से दो अज्ञात व्यक्तियों ने रकम छीनी थी।
पुलिस ने मोनू पुत्र जफर आलम निवासी बिलग्राम, हरदोई को 30,270 रुपये व एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथी राजा बाबू के साथ घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। कुरावली पुलिस व सर्विलांस टीम ने मिलकर 50 हजार की लूट के मामले में एक आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। एसपी सिटी अरुण कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों पर पूर्व से ही अन्य जनपदों में भी गंभीर धाराओं में मुकद्दमा दर्ज हैं। एक आरोपी को थाना पुलिस एवं सर्विलांस टीम द्वारा गिरफ्तार कर तत्काल जेल भेजा जा रहा है। एवं अन्य एक अभियुक्त जो अभी वांछित है, जिस पर हमारी पुलिस टीम अग्रिम कार्यवाही में लगी हुई है। शीघ्र ही उसकी भी गिरफ्तारी कर उसको जेल भेज दिया जाएगा।
