Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का हुआ आयोजन! एक से 19 साल के बच्चों को खिलाई गयी एल्बेंडाजोल


लखनऊ। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजित हुआ जिसके तहत एक से 19 साल की आयु के बच्चों को पेट से कीड़ें निकालने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गयी द्य इसको लेकर ठाकुर दास इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसका शुभारंभ  मुकेश शर्मा सदस्य विधान परिषद ने बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाकर किया । कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए विधान परिषद सदस्य ने कहा कि स्वस्थ बच्चे देश का भविष्य हैं द्य केवल शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी बच्चों का  स्वस्थ होना भी बहुत जरूरी है द्य तभी सर्वांगीण विकास संभव है द्य आज के दौर में बच्चों का बहुत ज्यादा  समय इंटरनेट पर बीतता है जो कि उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित करता हैं द्य रोज-रोज नए शोध के निष्कर्ष आ रहे हैं कि किस  तरह से इंटरनेट का लम्बे समय तक उपयोग बच्चों को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहा है द्य उन्होंने बच्चों से कहा कि मोबाईल और इंटरनेट का कम से कम उपयोग करें द्य किताबें पढ़ने की आदत विकसित करें, इनडोर और आउटडोर गेम खेलें, घूमने जाएँ और संतुलित एवं पौष्टिक भोजन करें द्यमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी.सिंह ने कहा कि एक से 19 साल की आयु के लगभग 21.51 लाख बच्चों को  दवा खिलाने का  लक्ष्य है द्य  यह दिवस  साल में दो बार -फरवरी और अगस्त में आयोजित होता है  । दवा सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों,  सरकारी,सरकारी सहायता  प्राप्त,  गैर सरकारी विद्यालय के बच्चों, , ईंट भट्टों पर कार्य करने वाले  एवं घुमंतू लाभार्थियों, कस्तूरबा विद्यालयों, बाल सुधार गृह, में भी दवा खिलाई गयी स जो बच्चे किसी कारण वश दवा खाने से रह जाते हैं उन्हें 14 अगस्त को माप अप राउंड के तहत दवा खिलाई जाएगी द्यएल्बेंडाजोल के सेवन से स्वास्थ्य और पोषण में सुधार होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है और  एनीमिया नियंत्रण होता  है द्य  समुदाय में कृमि संक्रमण की व्यापकता में कमी। कृमि संक्रमण से बचना है तो नाखून साफ और छोटे रखें, हमेशा साफ पानी पीयें द्य खाने को ढक कर रखें द्य साफ पानी से फल व सब्जियां धोएं द्यआसपास सफाई रखें द्य जूते पहने द्य खुले में शौच न करें हमेशा शौचालय का प्रयोग करेंद्य  अपने हाथ साबुन से धोएं विशेष कर खाने से पहले और शौच जाने के बाद सजिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि बाबा ठाकुरदास इंटर कॉलेज मैं शुभारंभ के दौरान 285 बच्चों ने दवा का सेवन किया द्यइस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. अनिल श्रीवास्तव, एन.के.रोड सीएचसी के अधीक्षक डॉ. वाई.के.सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक सतीश यादव, जिला समुदाय प्रक्रिया प्रबन्धक विष्णु प्रताप, डीईआईसी मैनेजर डॉ गौरव, एनके रोड सीएचसी का स्टाफ,  कॉलेज के प्रधानाचार्य  बीरेंद्र प्रसाद लेखवार, पूर्व प्रधानाचार्य सुदामा चंद्रवानी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे द्यइसी क्रम में सभी ग्रामीण और शहरी सीएचसी पर कार्यक्रम आयोजित हुये द्य सीएचसी मलिहाबाद में विधायक जया देवी तथा अन्य सीएचसी पर जनप्रतिनधियों ने बच्चों को दवा खिलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |