शाहबाद। तहसील क्षेत्र में हुई अधिक वर्षा के कारण कई लोगों के कच्चे घर गिर गए,जिसमें गरीब लोगों को सामान की भी क्षति हुई। तहसील प्रशासन ने गरीबों के जख्मों पर मरहम लगाते हुए 18 लोगों की 78500 रुपए की आर्थिक मदद की है।
बताते चले कि शाहबाद तहसील क्षेत्र में बारिश के कारण 18 लोगों के कच्चे मकानों की दीवारें एव कच्ची छतें गिर गई थी। जिसके बाद तहसील प्रशासन की ओर से लेखपालों से सर्वे कराया गया और इन 18 मकान स्वामियों की 78500 रुपए से मदद की गई। जिसमें सेहविया खुर्द की मुन्नी देवी को चार हजार रुपए, बेरुआ के भूरा को चार हजार, भौंरकी जदीद के उमेश को चार हजार, अनवा की रामरती को चार हजार, अनवा की नूरजहां को चार हजार, अनवा के नत्थू लाल को चार हजार, अनवा के शेर सिंह को चार हजार, अनवा के केदार को चार हजार,भगवतीपुर के सतवीर की चार हजार, कूप की आरती देवी को 6500 रुपए, शाहबाद के मोहल्ला हकीमान के शाकिर अली को चार हजार, पलपुरा के मोहम्मद वली को चार हजार रुपए, अनवा की विमला देवी को चार हजार रुपए, अनवा की नजमा को चार हजार रुपए, अनवा के मोतीराम को चार हजार रुपए, ललवारा के खलील अहमद को चार हजार रुपए, ललवारा के जमील अहमद को 8 हजार रुपए और ललवारा की मुसरफी को चार हजार रुपए की आर्थिक मदद पहुंचाई गई है। तहसीलदार अमित कुमार ने बताया कि जिन लोगों के आंशिक कच्चे मकान या झोंपड़ी थी, जो अधिक बारिश के चलते गिर गए या क्षतिग्रस्त हुए है, उन सभी 18 लोगों को 78500 रुपए की मदद सीधे उनके खाते में दी गई है।
.jpg)