Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः रोजगार मेले में 138 अभ्यर्थियों का हुआ चयन


प्रतापगढ़। जिले में जिला सेवायोजन अधिकारी अनुभव त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय प्रतापगढ़ के द्वारा विकास खण्ड कार्यालय सण्ड़वा चन्द्रिका परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजको के द्वारा विभिन्न पदों हेतु अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। रोजगार मेले में 200 से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में पूर्व समस्त प्रतिभागी अभ्यर्थियो हेतु काउंसलिंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें अभ्यर्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों की जानकारी प्रदान की गई तथा अभ्यर्थियों के कैरियर सम्बन्धी जिज्ञासाओं का निवारण किया गया। रोजगार मेले में नियोजको के द्वारा 138 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में पेरीग्रीन गॉडिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सिक्योरिटी गार्ड हेतु 23 अभ्यर्थी, पुखराज हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा वेलनेस एडवाइजर हेतु 36 अभ्यर्थी, ब्राइट फ्यूचर आग्रेनिक द्वारा एरिया आफिसर हेतु 61 अभ्यर्थी व डस्की स्टैलियन कंसल्टेंसी द्वारा ट्रेनी आपरेटर हेतु 18 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |