प्रतापगढः सेवानिवृत्त शिक्षक का निधन, जताया गया दुख
July 22, 2025
लालगंज/प्रतापगढ़। नगर के नेताजीपुरम निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक डीएन सिंह 92 के आकस्मिक निधन पर मंगलवार को शोक जताया गया। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा विधायक आराधना मिश्रा मोना ने शिक्षक स्व0 डीएन सिंह के निधन को दुखद कहा है। वहीं अवधेश विद्या निकेतन इण्टर कालेज में प्रधानाचार्य सुरेश सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। शोक सभा में विद्यालय के रिटायर्ड शिक्षक के निधन पर दुख जताया गया। इधर चेयपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, सभासद पन्नालाल पाल, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, आईपी मिश्र, योगेन्द्र तिवारी, पवन शुक्ला, श्रीकृष्ण तिवारी आदि ने भी सेवानिवृत्त शिक्षक डीएन सिंह के निधन पर परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की।
.jpg)