लखनऊ: लखनऊ को स्वच्छता में देशभर में तीसरा स्थान मिलने पर महामहिम राष्ट्रपति द्वारा विज्ञान भवन में किया गया सम्मानित
July 17, 2025
लखनऊ। भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा गुरूवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के पुरस्कार वितरित किए गए। इस समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लखनऊ नगर निगम को देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। यह गौरवपूर्ण क्षण सिर्फ एक पुरस्कार नहीं, बल्कि लखनऊ की बढ़ती जागरूकता, समर्पित प्रयासों और नागरिकों की सहभागिता का प्रमाण है। इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री मनोहर लाल , प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा , महापौर सुषमा खर्कवाल, पूर्व नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह मंच की गरिमा बढ़ा रहे थे।महामहिम राष्ट्रपति ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण ने स्वच्छता के प्रति शहरी क्षेत्रों की प्रतिबद्धता को न केवल मापा है, बल्कि उसे प्रोत्साहित भी किया है। उन्होंने बताया कि यह दुनिया का सबसे बड़ा स्वच्छता सर्वेक्षण है, जिसमें करीब 14 करोड़ नागरिकों ने भाग लिया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की सांस्कृतिक परंपरा में स्वच्छता का गहरा महत्व रहा है। महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को ईश्वर भक्ति के समकक्ष बताया था। इस कार्यक्रम में लखनऊ के पार्षद गिरीश गुप्ता, सुशील तिवारी श्पम्मीश्, सौरभ सिंह श्मोनूश्, रंजीत सिंह , नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव, जीएम जलकल कुलदीप सिंह सहित लखनऊ नगर निगम की टीम भी उपस्थित रही। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के परिणामों में लखनऊ ने देशभर के 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। साथ ही, उत्तर प्रदेश में लखनऊ ने पहला स्थान हासिल कर राज्य को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि कई मानकों पर नगर निगम की उत्कृष्टता का प्रमाण है, जो ष्त्मकनबम, त्मनेम, त्मबलबसमष् की भावना से प्रेरित है।