Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: अनियंत्रित होकर पलटी ई रिक्शा पांच घायल


शाहबाद। शाहबाद से सवारी भरकर रामपुर की ओर जा रही ई-रिक्शा रामगंगा पुल के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें बैठी हुई चार सवारियां व चालक गंभीर रूप से घायल हो गए । आपको बता दें कि ग्राम शाहदरा निवासी 38 वर्षीय पप्पू शाहबाद से सवारियां भरकर पटवाई, रामपुर तक जाते हैं। शुक्रवार के दिन भी वह शाहबाद से सवारियां भरकर रामपुर की ओर जा रहे थे। तभी रामगंगा पुल के निकट उनका ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर खंदी में पलट गया जिससे वह स्वयं एवं हिम्मतपुर की अनीता, पट्टी फैजुल्लाबाद की कृष्णा, कूप के हर्षित और भीतरगांव के राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए, पांचो घायलों को दूसरे ई रिक्शा में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद लाया गया चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रामपुर के लिए रेफर कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |