Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हरिद्वारः बसपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी एवं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत! बूथ स्तर से लगाकर सभी कमेटियों को मजबूत कर सत्ता में करेंगे वापसी - नौशाद अली


हरिद्वार। बसपा 2007 की तर्ज पर पुनः बूथ स्तर, सेक्टर स्तर एवं विधान सभा जिला कमेटियों की समीक्षा कर इन्हें नए सिर से गठन करेगी तथा सत्ता में वापसी करेंगे। आज जनता बहन जी का 2007 से 2012 का शासन याद करके बसपा से बहुत तेजी के साथ जुड़ रहा है। उक्त विचार बसपा के उत्तराखंड के प्रभारी नौशाद अली ने व्यक्त किए। वे शिवालिक नगर प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश की नई कार्यकारिणी एवं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब एवं कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित करके हुआ। नौशाद अली ने पूरी कार्यकारिणी को बधाई दी।।

उत्तराखंड प्रभारी रविन्द्र गौतम एवं विजय सिंह ने कहा कि बसपा की नई कार्यकारिणी से उत्तराखंड को बहुत उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि बसपा का मूल उद्देश्य बहुजन समाज के अधिकारों का संरक्षण करना है जो केवल सत्ता की मास्टर चाबी से ही संभव है। प्रभारी प्रदीप सैनी ने कहा कि बसपा से आज सभी वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं और 2027 में बसपा पुनः एक मजबूत ताकत के रूप में उभरेगी। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला, प्रदेश, सेक्टर एवं बूथ कमेटी का नए रूप से गठन होगा। 

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मदनलाल ने कहा कि वे मिशन के व्यक्ति हैं तथा सभी को आदर सत्कार देकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे जनपद हरिद्वार के प्रत्येक गांव गांव जाकर बसपा की नीतियों एवं बहन जी के संदेश को पहुंचाने का काम करेंगे। 

नवनियुक्त प्रदेश महासचिव राजदीप मैनवाल के संचालन में प्रदेश उपाध्यक्ष पवन पाल, प्रदेश महासचिव संजय खत्री, रतिराम, सतेंद्र सिंह, सचिव डॉ मनीराम, कोषाध्यक्ष सूरजमल, कार्यकारिणी सदस्य शिवम कश्यम, चरण सिंह बर्मन, पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह सैनी, डॉ नाथीराम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल सिंह, कृष्ण कुमार, अरुण कुमार भेल, तरुण बर्मन, विकेश सिंह, राकेश कश्यप, अखलाक, मेहरबान ठेकेदार, एड विनोद कुमार एवं मोहर सिंह आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |