Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: दहेज उत्पीड़न का केस वापस न लेने पर पति ने पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल


लखनऊ । कृष्णा नगर क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता ने अपने पति पर फेक आईडी द्वारा उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है । जयप्रकाश नगर निवासी पीड़िता रितू शुक्ला पत्नी पंकज कुमार शुक्ला का आरोप है कि पिकनिक स्पाट खुर्रम नगर पंकज कुमार शुक्ला पुत्र स्व कमलेश कुमार शुक्ला से उसका विवाह फरवरी 2023 में हुआ था लेकिन पति समेत ससुरलीजनों द्वारा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा जिसपर उसने अपने पति और ससुरलीजनों के खिलाफ कृष्णा नगर थाने पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था जिसका मामला मीडियशन में चल रहा है। पीड़िता के अनुसार पति के बड़े भाई उसके साथ अश्लील हरकत करते थे और पति करवा चैथ पर उसकी साड़ी खींच कर अश्लील वीडियो बना लिया और यह उसकी बहन और जीजा को भेज दिया था मेडिसिएशन दौरान उसे बदनाम करने की धमकी पति ने दी थी और कहा था कि इस कदर बदनाम कर दूंगा की आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाओगी जिसके पश्चात फेक आई बना उसकी अश्लील वीडियो फेसबुक और इंस्टा पर वायरल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर कृष्णा नगर पुलिस ने धमकी,अश्लीलता और आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |