लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना चैकी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर महोना में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग के पैसों को लेकर हुआ एक मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाने के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। बता दें कि किशुनपुर निवासी आकाश पुत्र सुनील अपनी मोटरसाइकिल बनवाने ताज और अब्दुल्ला की दुकान पर गए थे, आकाश का आरोप है कि,रिपेयरिंग के पैसों को लेकर दुकानदार अब्दुल्ला, ताज और अन्य लोगों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही आकाश के परिजन मौके पर पहुंच गए और महोना पुलिस चैकी पर जमकर हंगामा किया। वहीं पीड़ित पक्ष ने इटौंजा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।इसके बाद, थाने के सामने सैकड़ों लोगों ने देर रात तक प्रदर्शन भी किया। वहीं दूसरी ओर, दुकानदार अब्दुल्ला पुत्र सगीर, वार्ड नंबर 10 महोना निवासी ने इटौंजा थाने में तहरीर दी है। अब्दुल्ला का आरोप है कि आकाश और उसके साथ आए कुछ अन्य लोगों ने मोटरसाइकिल रिपेयरिंग के पैसे मांगने पर उसकी दुकान में मारपीट और तोड़फोड़ की है। आकाश के पिता सुनील का आरोप है कि मेरे बेटे को मारा पीटा जब होना चैकी शिकायत करने गया तो, पुलिस ने दबाव बनाया और सुलह करने की बात कही, जब सुनील ने सुलह करने से मना कर दिया। वहीं इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक मार्तंड यादव मार्कंडेय यादव ने बताया कि महोना में गाड़ी बनवाने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों की शिकायतें लेकर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना चैकी अंतर्गत गाड़ी बनाने की विवाद को लेकर हुई जमकर मारपीट में मार खाने वाले आकाश रावत को पुलिस ने थाने पर बंद कर दिया और मारने वाले अब्दुल्ला और ताज को बाहर खुला छोड़ दिया गया और एक दूसरे व्यक्ति को लाकर थाने पर बिठा दिया। वहीं पिता सुनील ने आरोप लगाया कि जिन्होंने बेटे आकाश रावत को मारा पीटा वह आरोपी बाहर घूमते और एक दूसरे युवक को लाकर थाने पर बिठा दिया गया। पीड़ित दलित युवक आकाश रावत को न्याय दिलाने के लिए, किसान नेता एडवोकेट राम प्रकाश सिंह ने इटौंजा थाने के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर, इटौंजा पुलिस से आकाश रावत को छोड़ने और आरोपी की गिरफ्तारी कर पीड़ित आकाश रावत को न्याय देने के नारे लगाएं।
