Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः मत्स्य पालकों को मछली पालन में विविधीकरण करने एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए दिए ट्रिप्स


बलिया। राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस की कार्यशालाध्प्रशिक्षण मत्स्य पालक विकास अभिकरण बलिया के तत्वावधान में कार्यालय प्रांगण में गुरुवार को आयोजित किया गया। जिसमें जनपद के आए हुए मछुआ समुदाय एवं मत्स्य पालकों ने बहुताधिक संख्या में भाग लिया। विकास कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य द्वारा आगंतुकों को मत्स्य पालन योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मत्स्य किसान कोडिट कार्ड, एनएफडीपी रजिस्ट्रेशन, मछुआ दुर्घटना बीमा आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। 

उन्होंने बताया कि निजी भूमि तालाब निर्माण एवं निवेश योजना के लिए 11.00 लाख प्रति हेक्टे0 परियोजना लागत पर अनु0जाति एवं महिला वर्ग को 60 प्रतिशत एवं अन्य जाति को 40 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य है। किसान यूनियन अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने मछली पालन में विविधीकरण करने एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए मत्स्य पालकों को उत्साहित किया। अध्यक्ष, शिवनारायण निषाद द्वारा बताया गया कि मछुआ समृुदाय के व्यक्ति एवं मत्स्य पालक एनएफडीपी पोर्टल पर रजिस्ट्रशन कराए एवं मत्स्य किसान कोडिट कार्ड बनवाकर अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करें। 

कार्यक्रम में राधेश्याम, धीरेन्द्र राय, अशोक साहनी, लल्लन प्रसाद, शमशाद अहमद, अनिल यादव आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन विपीन बिहारी ओझा ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |