Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः जेएनसीयू में उप कुलसचिव विकास ने ग्रहण किया पदभार


बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में विकास कुमार ने उप कुलसचिव के पद पर पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में 2020 से सहायक कुलसचिव के रूप में कार्य कर रहे थे। मेरठ विश्वविद्यालय में ही 2023 में आपने कुल सचिव के रूप में पदोन्नति प्राप्त की। विश्वविद्यालय सेवा से पहले 2013 से 2020 तक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इलाहाबाद में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे हैं। 

चैधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय में  प्रवेश से संबंधित कार्यों का सुचारु पूर्वक संपादन किया है। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में पदभार ग्रहण करते ही विश्वविद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेना प्रारंभ कर दिया और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं का समय-समय पर समाधान करने का कार्य कर रहे हैं। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर प्रो. संजीत कुमार गुप्ता और कुल सचिव एसएलपाल ने पदभार ग्रहण करने की बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |