कन्नौज। इंदरगढ़ क्षेत्र उमर्दा स्थित एक पेट्रोल पंप पर मिलावटी ईंधन का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। मामला तब शुरू हुआ जब बघेलनपुर्वा गांव निवासी निखिल यादव ने पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में ईंधन भरवाया।
घर जाते समय उनकी बाइक अचानक बंद हो गई। बाइक दोबारा स्टार्ट नहीं हुई। इसके बाद निखिल गांव के अन्य ग्रामीणो के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचे। और कुछ ग्रामीणों के पास बोतल में पेट्रोल भी था।
बृजेश यादव ने पंप कर्मियों पर मिलावटी पेट्रोल डालने का आरोप लगाया। पंप पर मौजूद अन्य बाइक सवारों ने भी इसका विरोध किया सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पारुल चैधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने युवकों और पम्प कर्मियों से बात कर मामले को शान्त कराने का प्रयास किया। हालांकि युवक कार्यवाही की मांग पर अड़ रहे।
पंप संचालक ने मिलावटी पेट्रोल का आरोप गलत बताया। एक व्यक्ति ने कहा कि संभवतः बाइक में पेट्रोल की जगह डीजल भर दिया गया होगा। थाना प्रभारी ने मामले की जांच का आश्वासन देकर स्थिति को शांत किया।