Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: बीकेटी में खाद-बिजली संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


लखनऊ। लखनऊ जिले के बीकेटी क्षेत्र में खरीफ की बुवाई के बीच यूरिया खाद और सिंचाई के लिए पानी की किल्लत से जूझ रहे किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने बख्शी का तालाब के उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। बता दें कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष लखनऊ रुद्रदमन सिंह श्बब्लूश् के नेतृत्व में सौंपे गए, इस ज्ञापन में भाजपा सरकार पर चुनावी वादे पूरे न करने का आरोप लगाया है। वहीं ज्ञापन में कहा गया है कि, प्रदेश में किसानों को धान की फसल के लिए यूरिया और सिंचाई के लिए पानी की अत्यधिक आवश्यकता है, लेकिन भाजपा का मुफ्त बिजली और आय दोगुनी करने का वादा खोखला साबित हुआ है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ष्डबल इंजन सरकारष् किसानों को मुफ्त बिजली देना तो दूर, बिजली आपूर्ति की कमी के चलते सिंचाई के लिए पानी भी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। वहीं रुद्रदमन सिंह श्बब्लूश्ने ज्ञापन में कहा कि किसान खाद के लिए सहकारी समितियों और निजी दुकानों पर कालाबाजारी के कारण ऊँचे दामों पर खाद खरीदने को विवश हैं, और भीषण गर्मी में लंबी लाइनों में खड़े होने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का अन्नदाता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप कर प्रदेश सरकार को पर्याप्त उर्वरक यूरिया खाद और बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश देने का निवेदन किया है, ताकि किसानों की समस्याओं का शीघ्र निदान हो सकें।इस दौरान कांग्रेस लखनऊ जिलाअध्यक्ष रुद्रदमन सिंह बब्लू,प्रदेश संगठन मंत्री प्रमोद सिंह, कांग्रेस वरिष्ठ नेता नकुल दुबे, प्रदेश पदाधिकारी एस के गौतम, नागेन्द्र सिंह चैहान लखनऊ सचिव, राजकुमार सिंह यादव, मतलूम अहमद, बीकेटी ब्लॉक अध्यक्ष संतोष द्विवेदी, आनंद सिंह, सुनील कनौजिया अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |