लखनऊ । महापौर द्वारा नगर निगम के सभी कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष व महामंत्री को अपने कैंप कार्यालय में बुलाकर बैठक कर सभी को संबोधन किया महापौर द्वारा अपने संबोधन में कहा के देश में स्वच्छता के मामले में अपना लखनऊ शहर तृतीय स्थान पर आया है लखनऊ को राष्ट्रपति द्वारा सम्मान भी दिया गया है । जिस हेतु हम सभी की बराबरी की भागीदारी रही आप सभी के सहयोग से ऐसा सम्भव हुआ जिस लिये आप सब धन्यवाद् के पात्र हैं इसी तरह हम सब मिल कर ऐसे ही काम करेंगे और प्रयास करेंगे की अपना शहर अगली बार नंबर एक पर आ जाये जिस हेतु हम सब मिल कर एक वृहद स्तर पर बड़ी जागरूपता रैली भी निकाल कर सभी को स्वच्छ्ता के प्रति और जागरूप करेंगे। इसी क्रम में नगर निगम कर्मचारी संघ,लखनऊ के अध्यक्ष आनन्द वर्मा और महामंत्री शमील एखलाक द्वारामहापौर को आश्वासन दिया गया की नगर निगम लखनऊ का प्रत्येक कर्मचारी लखनऊ को देश में नंबर एक लाने के लिये अपना पूर्ण सहयोग और योगदान देगा और नागरिको को स्वच्छता हेतु प्रेरित करेगा।नगर निगम कर्मचारी संघ,लखनऊ के अध्यक्ष आनन्द वर्मा एवम् महामंत्री शमील एखलाक द्वारा महापौर को सफाई,आर 0आर0 विभाग,उद्यान विभाग,मार्ग प्रकाश,अभियंत्रण,कैटिल कैचिंग,लिपिक संवर्ग,राजस्व संवर्ग के कर्मचारियों की लम्बित 30 सूत्रीय मांगों पर ध्यानाकर्षण कराते हुये 30 सूत्रीय माँग-पत्र का ज्ञापन इस आशय और विश्वास के साथ दिया गया की लम्बित मांगों का निराकरण यदि समयबद्ध कर दिया जाता है तो कर्मचारी और अधिक उत्साह और परिश्रम के साथ उत्तर प्रदेश सरकार की नागरिक हित में योजनाओं को सफल बनाने में और अधिक लगन व परिश्रम के साथ पूरा करेंगे और कर्मचारी संगठनो को विवश होकर आंदोलन का रास्ता नहीं अपनाना पड़ेगा जिसपर महापौर द्वारा आश्वस्त किया गया की नगर निगम स्तर पर लम्बित मांगों पर प्रशासन से वार्ता कर शीघ्र समस्याओँ को निस्तारित कराया जायेगा।कर्मचारियों की लम्बित मांगों के निराकरण कराने के आश्वासन पर अध्यक्ष आनन्द वर्मा और महामंत्री शमील एखलाक द्वारा महापौर का धन्यवाद् ज्ञापित किया गया।
लखनऊ: नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष व महामंत्री ने 30 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन महापौर को दिया
July 22, 2025