अमेठीः बृजेश मिश्रा बने कांग्रेस के संग्रामपुर ब्लॉक अध्यक्ष
July 04, 2025
अमेठी। आपको बता दे कि बृजेश मिश्रा लगातार कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर लोगो तक हमेशा नीतियों को पहुंचाने का काम किया है। और हमेशा ही सोशल मीडिया पर कांग्रेस के लिए बात करते रहते है और काग्रेस की नीतियों को हर समय सभी वर्गों में बताने का काम करते रहते है और दिन भर बिना किसी लाभ में पड़े हुए कांग्रेस के लिए एकदम जुझारू रूप से काम करते रहते हैं। लोगों को कांग्रेस के प्रति जागरूक करने का भी काम बहुत बखूबी करते रहते हैं। इसी मेहनत को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के जनपद नेतृत्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बृजेश मिश्रा को ब्लॉक की बड़ी जिम्मेदारी देते हुए संग्रामपुर ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।ऐसे में बृजेश मिश्रा ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमें जो जिम्मेदारी मिली है उस जिम्मेदारी को पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाने का पूरा प्रयास करूंगा। और अपने काम को 100 प्रतिसत देने का काम करूंगा। बृजेश मिश्रा को ब्लॉक अध्यक्ष संग्रामपुर बनाए जाने पर जनपद और ब्लॉक के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।