लखनऊ: वीर सपूत पंडित मंगल पाण्डे का जन्म दिवस समारोह एपीएस एकेडमी में संपन्न
July 24, 2025
लखनऊ । हर वर्ष की भांति इस वर्ष तेलीबाग स्थित ए पी एस एकेडमी इन्टर कालेज में ओम ब्राह्मण महासभा, महाकवि बाण फाउंडेशन एवं श्री चन्द्र दत्त सेनानी मेमोरियल ट्रस्ट के सौजन्य से प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर बलिदानी आजादी के नायक पूज्य पंडित मंगल पाण्डे का जन्म दिवस बड़े ही राष्ट्र भक्ति आस्था से मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री यशस्वी राष्ट्र भक्त माननीय ब्रजेश पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित कर, श्रद्धा सुमन अर्पित कर पंडित मंगल पाण्डे जी की वीरता और राष्ट्र भक्ति का वर्णन करते हुऐ सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी, बच्चों द्वारा देशभक्ति का गान एवं राशि, अविका, जय, रुद्रिका,कासान,क्षितिज,आयुष,करन,कृतिन,अंश,यश,हर्ष द्वारा मंगल पाण्डे अठारह सौ सत्तावन नाटक की प्रस्तुति दी गई,विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य माननीय पवन सिंह चैहान ने पंडित मंगल पाण्डे को श्रद्धा सुमन अर्पित कर राष्ट्र भक्ति का संदेश दिया , राष्ट्रीय कवि वेदव्रत बाजपेई एवं अन्य कवियों द्वारा राष्ट्र भक्ति कविता का पाठ किया गया, प्रज्ञा बाजपेई द्वारा सरस्वती वंदना की गई,यहां लगभग पांच सौ से ज्यादा सैनिक व समाज सेवियों का सम्मान किया गया , माननीय एस पी मिश्रा सेनानी ने सबका आभार व्यक्त करते हुए पंडित मंगल पाण्डे को श्रद्धा सुमन अर्पित किये, कार्यक्रम में पुष्कर शुक्ला,अजय त्रिपाठी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सीमा मिश्रा , प्रदेश उपाध्यक्ष किरन शर्मा , महानगर अध्यक्ष रचना तिवारी , गोमती आरती संयोजिका शोभा द्विवेदी व अन्जू यादव का उपमुख्यमंत्री ने किया सम्मानित,संरक्षक सिन्धुजा मिश्र सेनानी, पूर्व जज माननीय चन्द्र भूषण पाण्डे, करुणेश त्रिपाठी , शशिकांत तिवारी, छोटे लाल मिश्रा, राम मनोरथ अवस्थी, प्रदेश महासचिव सुशील अवस्थी, ओम ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनंजय द्विवेदी जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी देश में नम्बर वन समाज सेवी , एवं राष्ट्र भक्त है स हर समय अपना कीमती समय देकर राष्ट्र के समर्पित कार्यक्रमों में शामिल होकर हम सभी का हौसला बढ़ते हैं।