Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: संपूर्ण समाधान दिवस पर 80 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण


लखनऊ।  नगर निगम लखनऊ द्वारा शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से हर माह आयोजित किए जाने वाले संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन इस बार भी शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय, लालबाग स्थित त्रिलोकनाथ सभागार में किया गया।सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस समाधान शिविर में कुल 82 कर से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 80 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में जलकल विभाग की सीवर और जलापूर्ति से जुड़ी कुल 24 शिकायतें, जबकि अन्य सेवाओं जैसे सफाई, अतिक्रमण और मार्ग प्रकाश से संबंधित 10 से अधिक शिकायतें सामने आईं।इस मौके पर नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, नम्रता सिंह, जीएम जलकल कुलदीप सिंह, चीफ टैक्स असेस्मेंट ऑफिसर अशोक सिंह सहित सभी जोनों के जोनल अधिकारी और संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |