Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उन्नाव: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


उन्नाव। जिले के  असोहा थाना क्षेत्र के काथा खेड़ा गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 30 वर्षीय सविता के रूप में हुई। वह काथा खेड़ा निवासी गोपाल की पत्नी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सविता की शादी 14 वर्ष पहले गोपाल से हुई थी। वह मूल रूप से अचलगंज थाना क्षेत्र के मवईया गांव की रहने वाली थी। उनकी दो बेटियां हैं- अंजलि और अनन्या। गोपाल सूरत में साड़ी का व्यवसाय करते हैं।मृतका के परिजनों के अनुसार, सविता को शक था कि उनके पति का किसी अन्य महिला से संबंध है। इस कारण पति-पत्नी के बीच फोन पर अक्सर विवाद होता था। इन विवादों से सविता तनाव में रहने लगी थी। गुरुवार देर रात सविता ने कमरे में फांसी लगा ली।

परिवार के सदस्यों से जब दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से देखा गया। उन्हें सविता का शव लटका मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। मृतका के मायके पक्ष के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस प्राथमिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। मृतका की मां और भाई शोक में हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |