रूबी प्रसाद ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शहरी स्थानीय निकायों की भूमिका विषय पर अपना पक्ष मजबूती से रखूँगीं।
सोनभद्र। अपर निदेशक नगर निकाय निदेशालय उ०प्र० सेक्टर-7 गोमतीनगर विस्तार लखनऊ के पत्र संख्या-एक/800/2024 दिनांक 21 जून, 2025 के क्रम में दिनांक 03-04 जुलाई, 2025 को हरियाणा के गुरूग्राम में "संविधानिक लोकतन्त्र को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में शहरी स्थानीय निकायों की भूमिका विषयक" पर आयोजित सम्मेलन हेतु राज्य की नगरीय निकायों के मेयर/पार्षद/सभासद को नामित किया गया है जिसमें पूर्वान्चल से अल्का, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद देवरिया एवं जनपद सोनभद्र से रूबी प्रसाद, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद का चयन किया गया है। नगर पालिका परिषद सोनभद्र एवं जनपद सोनभद्र के लिये यह एक गौरव का क्षण एवं हर्ष का विषय है। जनपद की महिला जनप्रतिनिधि का चयन इस बात को इंगित करता है कि राज्य सरकार/केन्द्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु कितनी गम्भीर एवं सजग है।
नगर पालिका परिषद सोनभद्र के सदस्यगणों अनवर अली सदस्य वार्ड नं0 12, मनोज कुमार चौबे,सदस्य वार्ड नं० 06 गायत्री सदस्य वार्ड नं0 11, उषा जैन सदस्य वार्ड नं0 23 के अतिरिक्त कर्मचारियों द्वारा अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गयी। रूबी प्रसाद, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि उक्त सम्मेलन में अपने जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुये राष्ट्र निर्माण में शहरी स्थानीय निकायों की भूमिका विषय पर अपना पक्ष मजबूती से रखूँगीं।