Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sobebhadra: उचडीह में सीडीओ जागृति अवस्थी ने 16 किशोरियों एवं महिलाओं को 2 किलो प्लास्टिक जमा करने पर दिया सेनेटरी पैड।

जनपद के ग्राम पंचायत के सभी स्कूलों में सफाई एवं प्लास्टिक मुक्त के लिए चलाया गया अभियान।
 

सोनभद्र। 1 जुलाई से जनपद के सभी स्कूल खुल रहे हैं बच्चों को पढ़ाई के लिए स्वच्छ कैंपस दिया जाना सरकार की जिम्मेदारी है और बच्चों के स्वागत के लिए आज जनपद में  मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी एवं जिला पंचायत अधिकारी नमिता शरण के नेतृत्व में सभी ग्राम पंचायत के स्कूलों में सफाई अभियान तथा स्कूलों को प्लास्टिक मुक्त बनाए जाने के लिए आज अभियान चलाया गया।  अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत ऊंचडीह में मुख्य विकास अधिकारी  ने सफाई करते हुए स्कूलों में स्वच्छता कार्यक्रम , तथा बिखरे हुए कचरा एवं प्लास्टिक को इकट्ठा कर स्कूल में कल बच्चों के स्वागत के लिए एक स्वच्छ स्कूल का देने संदेश दिया।  मुख्य विकास अधिकारी ने स्कूलों में एमडीएम से निकलने वाले प्लास्टिक जैसे तेल, नमक तथा अन्य जो भी प्लास्टिक आता है
 एवं बच्चों के द्वारा टॉफी एवं बिस्किट खाकर जो रैपर फेंक दिया जाता है उसको एकत्रीकरण के लिए सभी अध्यापकों का आह्वान किया कि अपने स्कूलों में एक बोरी टांगे एवं प्रतिदिन बच्चों के  व्यवहार के रूप में सम्मिलित कराए जिससे स्कूल में प्लास्टिक प्रबंधन की दिशा में बेहतर काम हो सके क्योंकि कल यही बच्चे बड़े होकर भारत का भविष्य बनेंगे। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने एवं प्लास्टिक प्रबंधन के लिए अपने घर पर एक बोरी लगाने का शपथ भी सभी गांव के लोग को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कराया गया साथ ही ग्राम पंचायत ऊंचडीह में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने पुस्तकालय एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। गांव में चलाए जा रहे 2 किलो प्लास्टिक लाओ एक सेनेटरी पैड मुफ्त में ले जाओ के तहत 7 किशोरिया एवं 9 महिलाओं ने 2 किलो प्लास्टिक जमा किया जिसे मुख्य विकास अधिकारी ने उनका हौसला बढ़ाते हुए उनको एक-एक सेनेटरी पैड और विद्यालय की बच्चियों को बारिश से बचाव हेतु छाता प्रदान किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों और महिलाओं का आह्वान किया कि अपने घर के आसपास के प्लास्टिक इकट्ठा कर आर आर सी पर पहुंचा दें या प्रधान जी को सूचित करें  जिससे प्लास्टिक का सही निस्तारण किया जा सके।

 पर्यावरण को साफ रखने तथा पर्यावरण की रक्षा के लिए  पेड़ भी लगाया जाना अत्यंत आवश्यक है इसलिए सभी लोग अपने घर के आसपास पौधा जरूर लगाए। पर साफ सफाई एवं पौधारोपण का अभियान चलाया  प्लास्टिक इकट्ठा कर लोगों को यह संदेश दिया कि प्लास्टिक अगर मेरे द्वारा फैलाई जा रही है तो इसके प्रबंधन करने की भी जिम्मेदारी हमारी है जब हम प्लास्टिक का प्रयोग कर रहे हैं इसको बाहर फेंकने के बजाय उसको वोरी में एकत्रित कर आरआरसी केंद्र पर निस्तारण के लिए भेज दें।मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि आज जनपद के 621 ग्राम पंचायतों के स्कूलों पर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम मे ए डी पी आर ओ राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी ग्राम पंचायत ऊंचडीह की प्रधान अर्चना त्रिपाठी एवं अनुपम त्रिपाठी, क्रांति सिंह, राजा राम दुबे, देवानंद पाठक, योगेश, नीतू सिंह,रमाशंकर,किरन सिंह , विद्यालय के शिक्षक और पंचायत राज विभाग के कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |