Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

राजा रघुवंशी मर्डर केसः सोनम की साजिश का एक और सबूत सामने आया

राजा रघुवंशी मर्डर केस की जांच जैसे-जैसे मेघालय पुलिस आगे बढ़ा रही है, वैसे-वैसे कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। सोनम की साजिश का एक और सबूत सबसे सामने आया है। पुलिस की जांच में ये साफ हो रहा है कि राजा रघुवंशी की हत्या एक सोची समझी साजिश के तहत की गई थी। जांच में सामने आया है कि सोनम ने डबल डेकर ब्रिज पर जाने के दौरान रजिस्टर में एंट्री नहीं की थी।

सोनम से पूछताछ में ये सामने आया है कि सोनम सहित बाकी आरोपियों ने 22 मई को इस रजिस्टर में एंट्री की ही नही थी। इंडिया टीवी के पास उस रजिस्टर के पन्ने मौजूद हैं जिसमें साफ नजर आ रहा है कि सोनम और बाकी आरोपियों के नाम इसमें नही हैं। जाहिर है सोनम ने खुद को बचाने के लिए इस रजिस्टर में ना एंट्री की और ना ही आरोपियों के नाम को दर्ज कराया।

सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम 5 बजे जब सभी आरोपियों को एक साथ कोर्ट में पेश किया गया। तब भी सोनम और राज अलग अलग गाड़ी में कोर्ट पहुचे, लेकिन कोर्ट रूम के अंदर 15 दिन बाद सोनम और उसके प्रेमी राज का आमना- सामना हुआ। दोनों में एक दूसरे को देखा सूत्रों ने बताया कि इस दौरान प्रेमी राज को देखकर सोनम की आंख भर आई। सोनम कोर्ट रूम में रोने लगी। कोर्ट रूम में पुलिस के साथ साथ काफी वकील भी मौजूद थे।

पति राजा रघुवंशी का क़त्ल करने के बाद सोनम 2 दिन के लिए इंदौर गई और वहां किराए के मकान में प्रेमी राज कुशवाहा से मिली थी। हत्या के बाद सोनम की राज से पहली और आखिरी मुलाकात थी। इसके बाद वो बस फोन से ही राज के संपर्क में थी। क्योंकि सोनम की गिरफ्तारी गाज़ीपुर से राज की गिरफ्तारी इंदौर से हुई थी। दोनों अलग-अलग गिरफ्तार हुए थे। दोनों को पूछताछ के लिए अलग-अलग दिन शिलांग पहुंचे। कोर्ट में पेश करने से पहले तक दोनों को शिलांग के सदर थाने में रखा गया था लेकिन उनका आमना-सामना नहीं हुआ था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |