Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उन्नाव: मानसिक विक्षिप्त किशोर के साथ हुआ कुकर्म


उन्नाव। जिले में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोर के साथ लगातार कुकर्म किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित किशोर की हालत बिगड़ने पर जब परिजन शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें टालने का प्रयास किया और कथित रूप से थाने से भगा दिया। इंसाफ की गुहार लेकर परिजन एसपी ऑफिस पहुंचे, जहां अधिकारियों से मामले की शिकायत की।

मामला असोहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जिसका फायदा उठाकर गांव का ही कोले पुत्र लाला आए दिन उसके साथ शारीरिक शोषण करता है। परिजनों के अनुसार, आरोपी कई बार उनके बेटे के साथ कुकर्म कर चुका है, जिससे उसकी तबीयत भी खराब हो गई।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने असोहा थाने में मुकदमा पंजीकृत किया है। पीड़ित किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि जब वे पहली बार शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने समझौते का दबाव बनाया और बाद में थाने से भगा दिया। इससे आहत परिजन सीधे एसपी ऑफिस पहुंचे और पूरे मामले से अवगत कराया। एसपी कार्यालय से मिले निर्देश के बाद थाना पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू की। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |