Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रयागराज: जोनल स्तर पर एनसीआरईएस के साथ दो दिवसीय स्थायी वार्ता तंत्र बैठक का हुआ शुभारंभ


प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय प्रयागराज में महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे उपेंद्र चंद्र जोशी की अध्यक्षता में जोनल स्तर पर नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इम्प्लॉईज संघ के साथ दो दिवसीय स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक का शुभारंभ हुआ। बैठक में उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री एस बालचंद्र अय्यर द्वारा उपस्थित अधिकारियो एवं यूनियन पदाधिकारियों का स्वागत संबोधन किया गया।

इस अवसर पर समस्त प्रमुख विभागाध्यक्ष के साथ श्री वी जी गौतम अध्यक्षध् एनसीआरईएस एवं श्री आर पी सिंह महामंत्रीध् एनसीआरईएस एवं एनसीआरईएस के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। महाप्रबंधक महोदय ने महाकुंभ मेले के दौरान उत्तर मध्य रेलवे के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की । साथ ही एनसीआरईएस द्वारा रेल प्रशासन को दिए जा रहे सहयोग की प्रशंसा भी की। उन्होंने बताया कि इस बार कुंभ में लगभग 17000 ट्रेनें चलाई गईं जिनमें से 7500 के लगभाग विशेष ट्रेनें थी। उन्होंने यह भी बताया कि महाकुंभ के कुल संचालन का लगभग 70 प्रतिसत अकेले उत्तर मध्य रेलवे द्वारा किया गया।

आयोजित बैठक में महाप्रबंधक महोदय द्वारा उत्तर मध्य रेलवे के योग्य जिम्मेदार व कर्मठ रेल कर्मियों द्वारा रेल यात्रियों के लिए सुरक्षित व संरक्षित माहौल बनाये रखने हेतु उत्कृष्ठ प्रदर्शन को रेल परिवार के लिए गौरव की बात बताया। महाप्रबंधक महोदय ने आशा व्यक्त की कि सभी मिलकर पहले से भी बेहतर काम करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में बोलते हुए कहा कि ”कर्मचारी हमारे संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनका वेलफेयर सदैव हमारी प्राथमिकता रहा है । कर्मचारियों की समस्याओं के पारदर्शी निवारण के लिए सभी मंडलों व इकाईयों में सिंगल विण्डो सेल की स्थापना की गयी। इस सेल में कुल प्राप्त रिफ्रेंस का 98ः का तत्काल निस्तारण किया गया है। कार्य की गुणवत्ता में सुधार को ध्यान में रखते हुए वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 30967 रेल कर्मचारियों को उनके कार्य-क्षेत्र से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 257 मृतक आश्रितों को नौकरी प्रदान की गयी एवं 90ः प्रकरणों में अनुकम्पा नियुक्ति 2 माह के भीतर की गई। वर्तमान वित्तीय वर्ष में सेलेक्शन, सुटेबिलिटी एवं ट्रेड टेस्ट के द्वारा अब तक कुल 6524 कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ प्रदान किया गया। डिजटलीकरण की ओर एक कदम बढ़ाते हुए तथा प्रशासनिक कार्यो में पारदर्शिता लाने के लिए एच आर एम एस के माध्यम से कई मॉड्यूल शुरू किये गए हैं जैसे ई-पास, ई-ऑफिस ऑर्डर, ई ए पी ए आर, ई-सेटलेमेंट, पी एफ लोन एवं अवकाश की स्वीकृति आदि।“ इसी क्रम में उन्होंने बताया कि, रेल कर्मियों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत 427 हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किए गए। महाप्रबंधक महोदय ने यूनियन द्वारा रेल कर्मियों की समस्याओं को प्रशासन के साथ मिलकर समन्वय से दूर करने के लिए यूनियन की प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।

इस अवसर पर बोलते हुए नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इम्प्लॉईज संघ के अध्यक्ष श्री वी जी गौतम ने कहा कि, कुंभ में संरक्षा, सुरक्षा और रेल संचालन में जो उत्कृष्ट प्रदर्शन किया उसकी बधाई। उन्होंने पी एन एम के एक सालाना कैलेंडर बानाने की मांग की और मंडल स्तर पर की जाने वाली भर्ती प्रक्रिया और पदोन्नति की प्रक्रिया को तेज और सुचारु करने की आवश्यकता जताई।

बैठक में रेल कर्मियों की मांगों के विषय में बोलते हुए महामंत्री श्री आर पी सिंह ने कुंभ में कुशल नेतृत्व के लिए महाप्रबंधक एवं उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने महाकुंभ की अवधि में कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम के लिए रेल कर्मियों को मोटीवेट करने के लिए संघ के पदाधिकारियों को भी बधाई दी। उन्होंन कहा कि , पी एन एम बैठक के निर्णयों को लागू किया जाए। इसके लिए मंडलों को सूचित किया जाए और आवश्यक आदेश निर्गत कर अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। श्री सिंह ने नाइट ड्युटी अलाउंस के मुद्दे को रेलवे बोर्ड स्तर पर उठाने का आग्रह किया तथा रनिंग स्टाफ की किलोमीटर बैलेंसिंग के मुद्दे को भी उठाया। इसी क्रम में उन्होंने लाइन स्टाफ जैसे ट्रैकमेन, कर्षण तथा सिगनल एवं टेलॉकॉम विभाग के कर्मियों को दिए जाने वाले प्रोटेक्टिव गियर की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की भी मांग की। इसी क्रम में उन्होंने हॉस्पिटल मे टोकेन व्यवस्था में आवश्यक सुधार और वेटिंग कक्ष को वातानुकूलित किए जाने की भी मांग की।

इसी क्रम में संघ के अन्य पदाधिकारियों ने भी महिला कर्मियों, लोको पायलटों, ट्रैकमैनों, प्वाइंट्समैनों आदि के लिए सुविधाओं और चिकित्सालयों में सुविधा आदि के संबंध में आवश्यकता जताई। इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के सभी विभागों के प्रधान विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |