Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रयागराज: 76 क्रिकेटरों ने दिया फूलपुर विधानसभा टीम का ट्रॉयल


प्रयागराज। नीलम करवरिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए फूलपुर विधानसभा टीम का ट्रॉयल 11 एवं 12 जून को वर्मा क्रिकेट अकादमी मैदान झूंसी में हुआ। ट्रॉयल के लिए 81 क्रिकेटरों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें दो दिनों में 76 खिलाड़ियों ने ट्रॉयल दिया। मुख्य चयनकर्ता केबी काला के साथ एलबी काला, प्रदीप सिंह, राकेश मिश्र, सुशील ओझा और जाहिद अली ने खिलाड़ियों का परीक्षण किया। फाफामऊ विधानसभा विधानसभा टीम का ट्रॉयल 14 व 15 जून को देव स्पोर्ट्स अकादमी मैदान शांतिपुरम फाफामऊ में होगा।

ट्रॉयल के दौरान पूर्व वर्मा क्लब और भानु प्रताप क्लब की तरफ से वरिष्ठ क्रिकेटर बीके मिश्र का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान भाजपा नेता अशोक यादव एवं राजू तिवारी, इविवि के सेवानिवृत प्रशिक्षक देवेश मिश्र, शिव नारायण यादव, पवन वर्मा, सचिन प्रकाश सिंह उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |