शाहबाद: अमित सक्सेना के निधन से मंडी समिति को हुई अपूर्णीय क्षति
June 13, 2025
शाहबाद। मंडी समिति शाहबाद में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत अमित सक्सेना पुत्र स्वर्गीय सुरेश सक्सेना के निधन से मंडी समिति परिवार के साथ-साथ उनके अपने परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। आपको बता दें कि अमित कैंसर से पीड़ित थे और तीन माह पूर्व राजीव गांधी अस्पताल दिल्ली में ऑपरेशन भी हुआ था ।तब से वह अपने आप को कुछ स्वस्थ महसूस करने लगे थे। परंतु 15 दिन पूर्व उन्हें लीवर की प्रॉब्लम होने पर सर गंगाराम अस्पताल दिल्ली में एडमिट कराया गया था। 15 दिन से उनका रेगुलर इलाज चल रहा था बीच में परिजन उन्हें निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए थे। परंतु शुक्रवार की सुबह लगभग 5 बजे अमित ने दम तोड़ दिया उनके दम तोड़ने की सूचना उनके परिवार और उनके विभाग को मिली तब शोक की लहर दौड़ गई और सभी ने उनके घर की ओर दौड़ लगा दी। अमित का शव दिल्ली से शाहबाद लाया गया और श्याम लगभग 4 बजे उनका राम गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
