Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उन्नाव: आत्महत्या मामले में दो महिला गिरफ्तार


उन्नाव। जिले के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर मोहल्ले में 18 मई को एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने दो और महिलाओं को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। यह गिरफ्तारी पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान हुई।

मृतका संध्या के पति राजेश भारती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी ने सौतेली मां विमला, भाई आकाश, बहन रूबी, रेखा गौतम और माया की मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के कारण आत्महत्या की है। राजेश की तहरीर पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने 20 मई को ही सौतेली मां विमला और बहन रूबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमे में वांछित माया देवी और रेखा को भी गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |