Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: सड़क हादसे में घायल हुए युवक की मौत परिवार में कोहराम


शाहबाद। शाहबाद थाना क्षेत्र के ग्राम जगेसर निवासी पच्चीस वर्षीय मनोज कुमार गुरुवार को बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल जवाई कदीम से पत्नी को बुलाने का जा रहा था, रास्ते में शाहबाद रामपुर रोड पर उदयपुरमोड़ के नजदीक युवक सड़क हादसे में घायल हो गया। राहगीरों ने युवक के परिजनों को सूचना दी। युवक का बड़ा भाई और मां आनन फानन में मौके पर पहुंचे। घायल युवक को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबाद में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया। लेकिन शुक्रवार तड़के लगभग 4 बजे युवक मनोज कुमार ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से पत्नी अर्चना समेत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मनोज की शादी को अभी एक महा भी नहीं हुआ था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |