Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: फांसी के फंदे पर झूला यवक


शाहबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम भगवन्तपुर निवासी पैंतीस वर्षीय हरद्वारी सिंह ने शुक्रवार सुबह अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी के फंदे पर हरद्वारी का लटकता हुआ शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए। शव को नीचे उतारकर गांव के ही चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने हरद्वारी को मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भगवन्तपुर निवासी हरद्वारी ट्रक ड्राइवर थे, और काम के सिलसिले में बाहर आना जाना लगा रहता था। शुक्रवार सुबह तड़के 5 बजे हरद्वारी का शव घर में ही फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने आनन फानन में शव को नीचे उतारा लेकिन तब तक हरद्वारी ने दम तोड़ दिया था। परिजनों ने शुक्रवार को ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल पंकज पंत ने बताया कि परिजनों ने किसी भी तरह की कार्यवाही के लिए इनकार किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |