अमेठीः विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत
June 30, 2025
अमेठी। बरसात के मौसम में मच्छरों होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए भेटुआ क्षेत्र में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू किया जा रहा है। यह अभियान 1 से 31 जुलाई तक चलेगा।भेटुआ ब्लॉक के सभी राजस्व गांवों और पुरवों में पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मी काम करेंगे। वे जल जमाव वाले स्थानों, गड्डों और नालियों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव करेंगे।स्वास्थ्य विभाग को इस अभियान का नोडल विभाग बनाया गया है। भेटुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अभिमन्यु कुमार वर्मा के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुभाष चंद्र पाण्डेय ने एडीओ पंचायत भेटुआ गुलाब चंद्र को अभियान के लिए आवश्यक सामग्री सौंप दी है।इस सामग्री में टेमोफास दवा और छह बैट्री चालित स्प्रे मशीन चार्जर शामिल हैं। अभियान पूरा होने के बाद सहायक विकास अधिकारी पंचायत को स्प्रे मशीनों को चालू हालत में स्वास्थ्य विभाग को वापस करना होगा।