बीसलपुर: जल संरक्षण जागरूकता कार्यशाला में मिले प्रेरणादायक सुझाव! रामदुलारी श्यामसुंदर इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक
June 24, 2025
बीसलपुर। जल संकट की गंभीर समस्या को देखते हुए नगर के रामदुलारी श्यामसुंदर इंटर कॉलेज में जल संरक्षण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विद्यालय के विद्यार्थियों, अध्यापकों व गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य मनोज कुमार दुबे ने कहा कि भूगर्भीय जल स्तर लगातार घट रहा है जो बेहद चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जल बचाने की शुरुआत हमें अपने घरों से करनी होगी। उन्होंने छात्राओं को विशेष रूप से इस मुहिम में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने छात्रों को वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अपनाने, नलों को व्यर्थ न बहने देने, वाहनों की बाल्टी से धुलाई करने और बरसात के जल संचयन जैसे अनेक उपयोगी सुझाव दिए।कार्यशाला में प्रवक्ता राजकमल दुबे ने कहा कि जल संकट अब वैश्विक समस्या बन चुका है और जनजागरूकता ही इसका स्थाई समाधान है। हमें पहले खुद जल बचाने के प्रति जागरूक होना होगा, तभी हम दूसरों को प्रेरित कर सकेंगे।छात्रों ने जल संरक्षण को लेकर संकल्प लिया और इस मुहिम को अपने-अपने घरों और मोहल्लों में भी आगे बढ़ाने की बात कही।
