Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और विधायकों ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के जन्मदिन पर भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दी



लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के जन्मदिन के अवसर पर उनके सरकारी आवास पर भेंट करके बधाई व शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग रहा। बता दें कि लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी उत्तर विधानसभा के विधायक डॉक्टर नीरज बोरा पूर्व विधानसभा विधायक ओपी श्रीवास्तव बीकेटी विधानसभा से विधायक योगेश शुक्ला और मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने प्रातः उपमुख्यमंत्री से आवास पर भेंट की।  वहीं सभी नेताओं ने उपमुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी और स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर पार्टी द्वारा लखनऊ में आयोजित आगामी अभियानों और विभिन्न विकास कार्य योजनाओं पर चर्चा भी हुई। वहीं लखनऊ महानगर कार्यकर्ताओ द्वारा हजरतगंज हनुमान मंदिर और विभिन्न जगहों पर पर सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |