बलियाः डीएम ने जनता दर्शन में जनसमस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
June 16, 2025
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन के दौरान जनता की समस्याओं को सुनकर जूम के माध्यम से जुड़े हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से समस्या को निस्तारित करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में शिकायतकर्ता ने बताया कि तहसील सिकंदरपुर के दो ग्रामों में खतौनी अपडेशन नहीं हुआ हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को इन ग्रामों की खतौनी अपडेशन कराने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता दीपक कनौजिया ने बताया कि चकरोड़ की पैमाइश हो गई है, मिट्टी अभी नहीं डाला गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी सीयर को चकरोड़ पर मिट्टी डलवाने के निर्देश दिए।
जनता दर्शन में सरकारी भूमि पर कब्जा की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को ग्राम पीपराकला में नायब तहसीलदार को मौके पर भेजकर भूमि का चिन्हांकन कर कब्जे में लेने तथा खंड विकास अधिकारी गड़वार को इस भूमि पर पौधारोपण कराने के निर्देश दिए।
.jpg)