Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः आईजीआरएस पोर्टल! अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक


अमेठी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण एवं राजस्व विभाग की सीएम डैशबोर्ड रिपोर्ट को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में ईडीएम अमित विश्वकर्मा द्वारा आईजीआरएस व सीएम डैशबोर्ड की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता को भी संतुष्ट करने को कहा। बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों को संदर्भ की नियत तिथि के पहले ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी ने सर्वाधिक असंतुष्ट फीडबैक वाले विभागों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। इसके अतिरिक्त बैठक में राजस्व विभाग की सीएम डैशबोर्ड रिपोर्ट की भी मासिक समीक्षा की गई जिसमें 90ः से कम अंक प्राप्त करने वाले अधिकारियों को इस माह विशेष प्रयास कर शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्र, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |