Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः राज्यमंत्री ने लाभार्थियों को प्रदान किया 05-05 लाख रुपये की सहायता राशि! 86 लाभार्थियों को कुल चार करोड़ 30 लाख रुपये की सहायता राशि की गई प्रदान


बलिया। राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ व हज दानिश आजाद अंसारी एवं जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत आश्रित लाभार्थियों को 05-05 लाख रुपये सहायता राशि का चेक प्रतीकात्मक रूप से प्रदान किया।

राज्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर सभी के सर्वांगीण कल्याण के लिए निरन्तर कार्य कर रहे हैं। जनपद बलिया के सर्वांगीण विकास एवं खुशहाली के लिए हम लोग निरन्तर कार्य कर रहे हैं। जनपद के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत सहायता राशि वितरण का कार्यक्रम जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया। तहसील सदर का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। इस योजना के अंतर्गत जनपद में कुल 86 लाभार्थियों को रुपए-04 करोड़ 30 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई, जिसमें कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 29 लाभार्थियों को प्रति लाभार्थी रुपए पांच लाख की दर से कुल एक करोड़ 45 लाख सहायता राशि प्रदान की गई। यह सहायता राशि लाभार्थियों के खाते में सीधे हस्तांतरित की गई है।

कार्यक्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, नगर मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा व उप जिलाधिकारी सदर तिमराज तथा लाभार्थीगण एवं सौरभ अग्रवाल, जावेद कमर खान, मोमिन अहमद, सरदार विश्वजीत सिंह उपस्थित रहें।

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अम्बेडकर नगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश के 11690 आश्रित लाभार्थियों को रुपए- 561.86 करोड़ की सहायता राशि जारी की। इसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया तथा उपस्थित लोगों ने मा. मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |