अमेठीः टीकाकरण! अंतर विभागीय मासिक बैठक हुई संपन्न
June 13, 2025
अमेठी। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में नियमित टीकाकरण क्रियान्वयन को लेकर अंतर विभागीय मासिक समीक्षा बैठक की गई बैठक में ब्लॉक के कर्मचारी शिक्षा विभाग से महिला बाल विकास परियोजना पशुधन सहित कई विभागों के कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया आज संग्रामपुर क्षेत्र के शिक्षा, स्वास्थ्य,विकास, महिला बाल विकास व पशुधन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ नियमित टीकाकरण क्रियान्वयन को लेकर मासिक समीक्षा बैठक की गई है। बैठक में आर ओ संतोष यादव, बीपीएम शम्भू नाथ पाण्डेय बीसीपीएम,तीर्थराज यादव,अर्जुन शुक्ला, राकेश कुमार व महिला बाल विकास विभाग की समन्वय मौजूद रहीं।
