अमेठीः डीपीआरओ ने ब्लॉक पर की समीक्षा बैठक
June 13, 2025
अमेठी। शुक्रवार को विकासखंड संग्रामपुर के परिसर में डीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी ने विकास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत हो रहे निर्माण कार्यों की कार्य प्रगति व गांव के अन्य विकास से संबंधित निर्माण कार्यों की प्रगति के साथ आगामी वित्तीय वर्ष कार्य योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की गई । बैठक में खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर शिवपूजन भारतीय, एडीओ पंचायत लाल शशिकांत सिंह, क्षेत्र के ग्राम सभा जरौटा, सरैया कनू, बदलापुर, सहजीपुर, धोएं ,करनाईपुर आदि ग्राम पंचायत के प्रधान समस्त ग्राम विकास अधिकारी संग्रामपुर समस्त पंचायत सहायक मौजूद रहे।
