Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जायस: विश्व पर्यावरण दिवस! मिनी मैराथन कार्यक्रम का हुआ आयोजन


जायस/अमेठी। राजीव गाँधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान में आज दिनांक 13 जून, 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के क्रम में मिनी-मैराथन सुबह 6 बजे आयोजित किया गया इस अवसर पर संस्थान के अधिष्ठाता-छात्र मामले डॉ. देवाशीष पाण्डा, प्रोफेसर सतीश कुमार सिन्हा, विभागाध्यक्ष, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग और जियोइंजीनियरिंग एवं अन्य कई संकाय सदस्यों तथा प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मिनी मैराथन दौड़ में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया। यह कार्यक्रम मिशन लाइफ पर्यावरण के लिए जीवनशैली के तहत विश्व पर्यावरण दिवस अभियान की कार्य योजना के तहत- ट्रेडमिल के बजाय बाहर दौड़ें थीम पर आयोजित किया गया था विश्व पर्यावरण दिवस हर वर्ष 5 जून को मनाया जाता है। जिसके तत्वाधान में विभिन्न कार्यक्रम इस वर्ष आयोजित किये जा रहे हैं। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का सर्वप्रथम उद्देश्य“प्लास्टिक प्रदूषण का अंत” है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |