Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रयागराज: इफको घियानगर फूलपुर के सामुदायिक केन्द्र में साइबर सुरक्षा जागरूकता का हुआ कार्यक्रम


प्रयागराज। फूलपुर में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सतर्कता विभाग इफको फूलपुर तथा संचालन यूपी पुलिस साइबर क्राइम  प्रयागराज शाखा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलदीप गनावत, आई.पी.एस., एसपी, गंगानगर संभाग रहे। मुख्य अतिथि कुलदीप गनावत ने कहा कि साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता इसके प्रति बचाव का प्रथम कदम है, साइबर क्राइम से बचाव के लिए सर्वप्रथम धबराएं व डरें नहीं तथा नजदीकी व जिम्मेदार लोगों से जानकारी अवश्य साझा करें, इससे आप साइबर क्राइम का शिकार होने से बच सकते है। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम आज राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक चुनौती है, शिकायत 1930 या साइबर क्राइम की वेबसाइट में अवश्य दर्ज करें। वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया ने कहा कि आज हम डिजिटल लाइफ जी रहे है, जिसमें हम इसका शिकार भी हो रहे है इसीलिए सदैव सतर्क रहे। मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय कुमार मिश्र ने कहा आज हम लगभग हर चीज के लिए मोबाइल पर निर्भर है, इसलिए इसका सावधान व सतर्कता से उपयोग करना जरूरी है। प्रतिदिन लोग साइबर क्राइम का शिकार हो रहे है, इस कार्यक्रम का आप लोगों सतर्क एवं जागरूक करना है। उप निरीक्षक साइबर क्राइम विनोद कुमार ने कहा कि सभी लोग अपने सिम को अवश्य लॉक करें ताकि वित्तीय धोखाधड़ी को रोका जा सकते तथा अपनी जानकारी अनावश्यक किसी से साझा ना करें। पूनीत रघुवंशी ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट से बचने के लिए डरें नहीं  बल्कि तुरंत केस की शिकायत क्राइम ब्रांच में दर्ज करवाएं। साइबर से राहुल कुमार, पूजा ,कुंदन जयसवाल ने लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम का संचालन एस.के.सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन कर्नल गोरख सिंह सेंगर ने दिया। इस दौरान कार्यकारी निदेशक (तकनीकी) संजय वैश्य, वरिष्ठ महाप्रबंधक ए.पी.राजेन्द्रन, महाप्रबंधक पी.के.सिंह, संयुक्त महाप्रबंधक क्रमशः पी.के.पटेल, रत्नेश कुमार, अरूण कुमार, ए.के.गुप्ता, पी.के.वर्मा, आर.पी.यादव,पी.के. त्रिपाठी, संदीप गोयल, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शम्भू शेखर, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी व महामंत्री स्वयम् प्रकाश, इफको इम्पलाइज संघ के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय व महामंत्री विजय कुमार यादव तथा बड़ी संख्या में इफको कर्मचारी सपरिवार मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |