Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रयागराज: अवैध प्रेम प्रसंग का विरोध करना पत्नी को पड़ा भारी, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट! परिजनों का आरोप पति व जेठ ने गला घोट कर किया हत्या


शंकरगढ़/प्रयागराज। एक महिला अपने पति के अवैध प्रेम प्रसंग का विरोध करती थी इस बात से नाराज पति ने अपनी पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी। हत्या में महिला के जेठ ने भी बखूबी उसके पति का साथ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला अपने पति के नाजायज संबंध का विरोध करती थी इस वजह से अक्सर परिवार में लड़ाई झगड़ा हुआ करता था।  मृतिका के परिवार जनों ने बताया कि घटना बीते दिन 6 जून 2025 की है मगर घटना की जानकारी 8 जून को प्राप्त हुई। मृतिका के परिवार जनों का आरोप है कि ससुराल में निशा को उसके पति जय सिंह यादव व जेठ ज्ञान सिंह यादव ने हत्या कर दो दिन तक लाश छिपा कर घर में रखा। और पास पड़ोस में घूम कर कहने लगा कि मेरी पत्नी किसी के साथ फरार हो गई है उसकी तलाश कर रहा हूं। जब लाश की बदबू घर में फैलने लगी तो 2 दिन के बाद बीते 8 जून 2025 को फोन द्वारा सूचना दी गई कि निशा की तबीयत खराब है अस्पताल में भर्ती है। जब हम लोग बताए हुए अस्पताल पर गए तो पता चल यहां इस नाम का कोई मरीज भर्ती नहीं है। फिर पूछने पर बताया गया इस अस्पताल में नहीं दूसरे अस्पताल में है कुल मिलाकर हम लोगों को बरगलाता रहा। अंत में 8 जून 2025 को लाश लेकर जय सिंह व ज्ञान सिंह हाल मुकाम खरकौनी नैनी से अपने पुश्तैनी गांव गोंदलापुर छीड़ी पहुंचे। परिजनों को जानकारी होने पर थाना बारा में लिखित तहरीर दी मौके पर पुलिस गांव में पहुंचकर निशा उर्फ अन्नू (40) पत्नी जयसिंह यादव के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतिका के दो बेटे हैं एक की उम्र 17 व दूसरे की 14 वर्ष है।इसके बाद जय सिंह मृतिका निशा के परिवार वालों के घर फोन करके दबाव बनाने लगा कि मामले में समझौता कर लो। अगर समझौता नहीं करोगे तो तुम्हारे परिवार सहित अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से तुम लोगों को भी उड़ा दूंगा जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग पीड़ित परिजनों के पास मौजूद है। गुरुवार 12 जून 2025 को जय सिंह मृतिका निशा के मायके शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के जनवा टकटयी दो बोलोरो गाड़ी में दर्जनों लोगों के साथ पहुंच कर दबाव बनाने लगा की मामले को समझौता कर लो अन्यथा तुम्हें भी परिवार सहित जान से मार दूंगा। ऐसे में मृतिका का परिवार पूरा डरा सहमा हुआ है। पीड़ित परिवार ने बताया कि जय सिंह मृतिका के मायके में ही वर्षों से क्लीनिक खोल रखा है जो झोलाछाप डॉक्टर है जिसका नाजायज संबंध रघुनाथगंज मध्य प्रदेश की महिला से है।परिजन बारा थाने का चक्कर काट रहे हैं अब उन्हें कहा जा रहा है कि मामला नैनी थाने का है वहां पंजीकृत करवाओ जबकि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम  के लिए बारा पुलिस ने भेजा था।बारा पुलिस का कहना है कि नैनी थाना में पीड़ित पक्ष तहरीर दे क्योंकि घटना नैनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत घटी है जो जांच का विषय है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। पीड़ित परिवार जनों ने मीडिया के समक्ष उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि मेरी जान माल की रक्षा की जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |