Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः सड़क निर्माण के लिए नगर विधायक व परिवहन मंत्री को पत्रक सौंपा


बलिया। विकास खंड बेलहरी के रेपुरा ग्राम सभा के समाजसेवी अजीत सिंह रोशन के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा नगर विधायक व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से उनके आवास पर मिलकर शुक्रवार को पत्रक देकर राष्ट्रीय राजमार्ग- 31 के नीरूपुर ढाले से रेपुरा होते हुए सुजानीपुर तक जाने वाली वर्षों पुरानी सड़क जो जर्जर हो चुकी है, उसे बनवाने की मांग किया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क इतनी खराब हो गई है कि इस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो चुका है। आए दिन कोई ना कोई ग्रामीण घायल होता रहता है। बरसात आने वाली है, सड़क के जर्जर होने से बरसात के दिनों में गांव से आवागमन बंद हो जाएगा। अजीत सिंह रोशन ने बताया कि यह सड़क पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आती है। जिसे सन 2010 - 2011 में पिच कराया गया था तब से आज तक कोई मरम्मत का कार्य भी नहीं कराया गया।पीडब्ल्यूडी के सड़क होने के कारण ग्राम प्रधान भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। इस सड़क के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कई बार मिल कर मौखिक तथा लिखित रूप से शिकायत की गई।लेकिन जब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो हम लोगों ने मंत्री से मिलकर पत्रक देकर सड़क बनवाने की मांग किया है। मंत्री द्वारा आश्वासन मिला है कि जल्द ही सड़क बनाने का कार्य होगा। पत्रक देने वालों में शिव भोरिक सिंह, राहुल चैधरी, पप्पू चैधरी, ललन यादव, रोहित सिंह, कमलेश राय, दिनेश राय, मुन्ना, भूलन सिंह आदि सहित सैकड़ों ग्रामीण थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |