Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रयागराज: अग्रवाल महिला मंडल ने सेवा, संस्कृति और संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली कमान


प्रयागराज। अग्रवाल महिला मंडल प्रयागराज की एक गरिमामयी बैठक लूकरगंज स्थित गोयल विला में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2025दृ27 के लिए मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा करना और उन्हें संगठन के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भावना से कार्य करने की शपथ दिलाना रहा। साथ ही वर्षभर चलने वाले सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संकल्पों को दोहराया गया।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अंजना जी का विशेष सम्मान किया गया, जिन्होंने अपने कार्यकाल में संगठन को प्रेम और समर्पण से एकजुट रखते हुए विभिन्न उल्लेखनीय सेवा कार्य किए। पूर्व कोषाध्यक्ष श्रीमती सलोनी अग्रवाल ने वर्ष भर के आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में समाज के वर्तमान अध्यक्ष श्री पीयूष रंजन अग्रवाल, महामंत्री श्री अभिषेक मित्तल, कोषाध्यक्ष श्री मनीष गोयल और मीडिया प्रभारी श्री मनीष गर्ग की प्रेरणादायक उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी समाज को नई दिशा देने में हमेशा अहम रही है, और महिला मंडल इसकी एक मजबूत मिसाल बनेगा।

नव नियुक्त अध्यक्ष श्रीमती मोना अग्रवाल ने संक्षिप्त रूप में कहा, “हम सभी महिलाओं के सामूहिक प्रयास से समाज में सेवा और संस्कृति की नई मिसाल कायम करेंगे।” महामंत्री श्रीमती सलोनी अग्रवाल ने कहा, “हमारी टीम एकजुट होकर हर वर्ग के लिए काम करेगी और समाज में सकारात्मक ऊर्जा लाएगी।”

बैठक में 2025दृ27 के लिए अग्रवाल महिला मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें अध्यक्ष मोना अग्रवाल, महामंत्री सलोनी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनीता पोद्दार, सहकोषाध्यक्ष पूजा अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वेता पोद्दार, उपाध्यक्ष अमिता अग्रवाल, निधि बंसल, रुपाली गोयल, मंत्री नंदिता अग्रवाल, राधा अग्रवाल, प्रिया गोयल, गार्गी अग्रवाल, सह मंत्री सविता अग्रवाल, शुचि अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, अमिता अग्रवाल, प्रचार मंत्री पूनम (चक), रंजना अग्रवाल, नीलिमा अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, बबली अग्रवाल, मोनिका (जीरो रोड), संगठन मंत्री अलका अग्रवाल, पूनम (अतरसुईया), पिंकी अग्रवाल, दीप्ती गोयल, शिखा और प्रियंका अग्रवाल को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

बैठक में महिला मंडल द्वारा वर्षभर किए जाने वाले प्रमुख सेवा कार्यों के संकल्प भी साझा किए गए। इनमें हरियाली तीज, जन्माष्टमी, दीया-सुहाग सेलिब्रेशन, नवरात्रि भजन संध्या, सुहाग चैठ, माता की चैकी और होली जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ष्पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओष् अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण व संरक्षण कार्य किए जाएंगे।

बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओष् कार्यक्रम के अंतर्गत बेटियों को स्कूल बैग, लेखन सामग्री वितरित की जाएगी और लगभग 20 बच्चियों की फीस महिला मंडल द्वारा वहन की जाएगी। अनाथाश्रम, अंधआश्रम और वृद्धाश्रम में सहायता, गंगादशहरा पर शरबत वितरण तथा अग्रसेन जयंती में भागीदारी जैसे सेवा कार्य भी शामिल रहेंगे।

महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता के लिए विशेष मेडिकल कैंप, महिलाओं द्वारा रक्तदान शिविर तथा ग्रामीण क्षेत्रों व कॉलेजों में सेनेटरी पैड वितरण एवं जागरूकता अभियान भी प्रमुख गतिविधियों में शामिल रहेंगे। महिला मंडल का यह विश्वास है कि संगठित नारी शक्ति समाज को सेवा, संस्कृति और सशक्तिकरण की नई दिशा देगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |