उन्नाव: भूसा दान महोत्सव का हुआ आयोजन
June 17, 2025
उन्नाव। जिले में विधायक सदर पंकज गुप्ता , जिलाधिकारी गौरांग राठी , मुख्य विकास अधिकारी कृति राज की उपस्थिति में आयोजित भूसा दान महोत्सव का आयोजन वि0ख0 सि0 सरोसी में किया गया। उक्त कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया की यह पहल पशुओं के लिए भूसे की कमी को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, बल्कि यह समाज के लिए भी एक महत्वपूर्ण संदेश है कि हम अपने आसपास के वातावरण और जीव-जन्तुओं के प्रति कितने संवेदनशील हैं। साथ ही जिन ग्रामीणों द्वारा भूसा दान किया गया उन्हें प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।