Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः उत्तर प्रदेशीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ की त्रैवार्षिक अधिवेशन संपन्न


अमेठी । शनिवार दोपहर ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में उत्तर प्रदेशीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। मंच पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अब्दुल रशीद, प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के महामंत्री रमाकांत मौर्य, और भेटुआ ब्लॉक के अध्यक्ष दल बहादुर सिंह उपस्थित रहे।बैठक में भेटुआ ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के नए अध्यक्ष के रूप में सत्यदेव यादव को ध्वनिमत से चुना गया, जबकि सुरेश मिश्रा को ब्लॉक का मंत्री नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों डॉ. हृदय प्रकाश सिंह, रामचंद्र पाठक, माता प्रसाद जायसवाल, और सुमन शुक्ला को सम्मानित किया गया। साथ ही, पत्रकारों को अंगवस्त्र और मोमेंटो प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने अपने दायित्वों को ईमानदारी से निभाने पर जोर दिया और विद्यालय मर्जर योजना के विरोध पर विचार-विमर्श किया। आयोजन में निवर्तमान अध्यक्ष दल बहादुर सिंह,डॉ. जे.बी. सिंह, अर्चना सिंह, राजीव गुप्ता, चन्द्रजीत यादव, मंजू सिंह, जितेन्द्र जायसवाल, अजय दुबे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |