Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः अघोषित इमरजेंसी आज ज्यादा घातक हो रही- दीपक सिंह


अमेठी। घोषित व अघोषित इमरजेंसी पर जम कर बोलते हुए कांग्रेस के पूर्व एमएलसी ने दोनों में साफ फर्क बताया। उन्होंने कहा कि अघोषित इमरजेंसी आज ज्यादा घातक हो रही है। बुधवार को कांग्रेस के पूर्व एमएलसी व रेलवे सुविधा बोर्ड के चेयर मैन दीपक सिंह ने आज के हालात को देखते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज की अघोषित इमरजेंसी तब की घोषित इमरजेंसी से ज्यादा खतरनाक है। विपक्ष के तमाम नेताओ को जेल में डाल दिया गया। दस हजार से अधिक नेताओं पर कार्रवाई चल रही है। ईडी व सीबीआई भाजपा के टूल के रूप में  काम कर रहे हैं। यह अघोषित इमरजेंसी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि पिछली इमरजेंसी से आज ज्यादा घातक कार्य हो रहे है। समय आने पर जनता एक एक पाई का हिसाब लेने को तत्पर दिखाई दे रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |