Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंज: भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय है आपातकाल- ब्रज बहादुर


गौरीगंज/अमेठी। गौरीगंज स्थित भारतीय जनता का पार्टी कार्यालय पर भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय आपातकाल पर आधारित गोष्टी एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला की अध्यक्षता में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष बज बहादुर जी रहे। संगोष्ठी का संचालन जिला मंत्री प्रभात शुक्ला ने किया।प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जन जागरण गोष्ठी को संबोधित करने के साथ पत्रकारों से बात की उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरीके से 50 साल पहले आपातकालीन लगाकर देश के खिलाफ ना इंसाफी की थी वह अपने आप में कहीं से भी सही नहीं था उस समय के आपातकालीन में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा बेगुनाहों को गोली मार दी गई लोगों को जेल जाना पड़ा लोगों से उनकी स्वतंत्रता छीन ली गई ऐसे में आज भाजपा पूरे प्रदेश में पूरे देश में जन जागरण अभियान चला रही है लोगों को जागरुक कर रही है कि उस समय क्या परिस्थितियों थी कैसे तानाशाही कांग्रेस के खिलाफ लोगों ने परेशानियों का सामना किया आज उन सब के बारे में हम लोगों को जागरुक कर रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार में सभी स्वतंत्र हैं और भाजपा ने देश हित में काम किया भाजपा ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के अंतर्गत ही देश में काम किया है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में सर्वाधिक कार्य किया जबकि कांग्रेस द्वारा चुनी हुई सरकार को बर्खास्त करने का कार्य किया जो कि लोकतंत्र की हत्या की संज्ञा है। भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष ने बूथ संख्या 342 असैदापुर विधानसभा गौरीगंज में वृक्षारोपण भी किया। गोष्टी के दौरान लोकतंत्र सेनानी को सम्मानित भी किया गया जिसमें रणजीत सिंह श्याम लाल चैहान श्याम प्रकाश शुक्ला शामिल रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |