बाराबंकी: कैंसर से पीड़ित अधेड़ ने अवसाद में आकर की आत्महत्या, पेड़ से लटकता मिला शव
June 24, 2025
रामनगर/बाराबंकी। थाना रामनगर क्षेत्र के ग्राम बिछलखा में मंगलवार सुबह एक 40 वर्षीय अधेड़ ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान श्री केशन पुत्र झगरु के रूप में हुई है, जिनका शव गांव के बाहर एक यूकेलिप्टस के पेड़ से लटकता हुआ मिला।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक वीरपाल ने पुलिस टीम के साथ शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।
ग्रामीणों के मुताबिक, श्री केशन लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और मानसिक रूप से बेहद परेशान चल रहे थे। पुलिस का भी मानना है कि गंभीर बीमारी और अवसाद के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। गांव में घटना के बाद शोक और स्तब्धता का माहौल है।
.jpg)