Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उन्नाव: मोदी जी के नेतृत्व में भारत चैथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना - प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह


उन्नाव। जब भारत आजादी के 100 वर्षों का उत्सव मना रहा होगा तो भारत विकसित भारत होगा मोदी जी के नेतृत्व में भारत उस तरफ कदम बढ़ा चुका है अभी कुछ दिन पूर्व ही भारत चैथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है लगातार मोदी जी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाईयां छू रहा है। यह 11 वर्षों का कार्यकाल भारत का अमृत काल चल रहा है भारत के उदय का युग है यह भारत के आत्म निर्भर भारत युग है। यह बात भाजपा कार्यालय उन्नाव में विकसित भारत अमृत काल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष अभियान की जिला कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश मंत्री भाजपा शिव भूषण सिंह ने कही।

पहले चार आवास आते थे तो राजीव इंदिरा नेहरू लोहिया के नाम से बनते थे उनका भी पैसा प्रधान और सेकेट्री के पास आता था लूट होती थी आज 1.58 करोड़ आवास बन रहे जिनका पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में आता है चाहे जैसा घर बनाए। आज प्रदेश के सबसे पिछड़े जिलों में भी मेडिकल कॉलेज बन गए हैं। लाखों छात्र आज डॉक्टर बन कर निकल रहे हैं। पहली बार एक के बदले एक हजार मार कर आए हैं भारत सशक्त भारत बन रहा है।

मुख्य अतिथि ने अभियान एवं कार्यक्रम विषयक सम्पूर्ण जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने बताया पहले पत्रकार वार्ता आयोजित कर इन कार्यक्रमों की जानकारी मीडिया को दी जाएगी इसके संयोजक जिला मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला होंगे। केन्द्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्यिों पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित होगी।

प्रोफेशनल मीट इसमें तीन अलग-अलग वक्ताओं द्वारा तीन विषयों पर संबोधन किया जायेगा। विकसित भारत की संकल्पना एवं हमारी भूमिका, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष, सशक्त भारत-सुरक्षित भारत तीन विषयों पर वक्ता विषय रखेंगे। डिजिटल प्रतियोगिता ष्बदलता भारत मेरा अनुभवष् 9 जून से 9 जुलाई तक चलेगी शॉर्ट वीडियो, ब्लॉग, क्विज प्रतियोगिता में सहभागिता सुनिश्चित करना है।

विकसित भारत संकल्प सभा 13 से 15 जून 2025 सभी मंडलों में आयोजित होगी। विश्व योग दिवस 21 जून 2025 पर सभी मंडलों में योग शिविर का आयोजन होगा। शक्तिकेन्द्र स्तर पर अभियान 16 से 17 जून 2025 को होगा जिसमें प्रत्येक शक्तिकेन्द्र पर एक चैपाल कार्यक्रम नगरीय क्षेत्रों में मोहल्ला चैपाल एवं पंचायतों पर ग्राम चैपाल का आयोजन। 23 जून बलिदान दिवस मनाया जायेगा। आपातकाल के पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कह सारे कार्यकर्ता एक माह से अधिक चलने वाले इस अभियान को उत्सव की तरह मनाए क्योंकि आज सबका साथ सबका विकास के साथ जो स्वप्न हमारे पूर्वजों ने देखे थे पूर्ण हो रहे हैं अंत्योदय का स्वप्न पूर्ण हो रहा है।

जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी उन्होंने कहा भाजपा का एक एक कार्यकर्ता चैराहों पर चैपालों में 2014 के पहले का भारत और उसके बाद के भारत में आए बदलावों की चर्चा करेंगे पहले भारत में लोग ताजमहल देखने आते आज राम मंदिर के दर्शन को आते हैं। 65करोड़ों लोगों ने कुंभ में डुबकी लगाई।

उन्होंने कहा सभी कार्यक्रम और उनके संयोजक तय हो गए हैं जिले में पत्रकार वार्ता समीर शुक्ला, प्रदर्शनी जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल, प्रोफेशनल मीट जिला महामंत्री आशीष बाजपेई अटल, डिजिटल प्रतियोगिता अवनीश शुक्ला, जैनेंद्र शुक्ला विवेक तिवारी, विकसित भारत संकल्प सभा जिला उपाध्यक्ष आनंद अवस्थी जिला संयोजक श्रम प्रकोष्ठ कमल बाजपेई विश्व योग दिवस जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा शक्तिकेंद्र स्तर पर चैपाल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा, वृक्षारोपण जिला उपाध्यक्ष महेश चंद्र दीक्षित, कृष्ण कुमार वर्मा, आपातकाल जिला उपाध्यक्ष आनंद अवस्थी भू.वि.बै. अध्यक्ष संजीव त्रिवेदी के जिला संयोजन में आयोजित होंगे। विभिन्न अभियानों हेतु विधानसभा और मंडल स्तर पर भी संयोजक नियुक्त किए गए हैं।

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में भाजपा कार्यालय पर जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने मुख्य अतिथि को वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत एक पौधा भेंट कर स्वागत किया। कार्यशाला वंदे मातरम गायन और महापुरषों डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुई और समापन राष्ट्रगान से हुआ। कार्यशाला का संचालन अभियान संयोजक जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन ने किया। आईटी प्रमुख अवनीश शुक्ला ने पीपीटी के माध्यम से पूरे अभियान को समझाया।

प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार प्रत्येक कार्यक्रम के उपरांत एक पेड़ मां के नाम अभियान में प्रत्येक कार्यक्रम के उपरांत एक पौधा लगाने के क्रम में कार्यालय पर मुख्य अतिथ शिव भूषण सिंह ने जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी विधायक श्रीकांत कटियार बंबा लाल दिवाकर आदि के साथ भाजपा कार्यालय के समक्ष पौधा लगाया।

प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह, क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव, जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, विधायक पंकज गुप्ता बम्बा लाल दिवाकर क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भगवती प्रसाद रावत जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा आशीष बाजपेई अटल अभियान संयोजक प्रवीण सिंह नूतन सह संयोजक जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल, निवर्तमान नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी, जिला संयोजक श्रमिक प्रकोष्ठ नवीन सिंह, जिला उपाध्यक्ष महेश चंद्र दीक्षित, अनिल कुशवाहा, राकेश कृष्ण साहू, विमला कुरील, कृष्ण कुमार वर्मा, आनंद अवस्थी जिला मंत्री राम नरेश सिंह रजनीश वर्मा जिला मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला जिला आईटी प्रमुख अवनीश शुक्ला जिला सोशल मीडिया जैनेंद्र कार्यालय व्यवस्था प्रमुख गिरीश वर्मा कार्यालय मंत्री संदीप शुक्ल मण्डल अध्यक्ष अभियान के मंडल संयोजक शक्ति केंद्र संयोजक आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |